फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो मिलों से लिए गेहूं और आटे के नमूने

विज्ञापन
नमूने लेती खाद्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को दो आटा मिलों से गेहूं और आटे के नमूने लिए। इसके अलावा तेल, दाल एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन







सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह के निर्देशन में टीम ने सिकंदराराऊ स्थित ए-वन फ्लोर मिल से गेहूं और तरफरा रोड स्थित केएम फ्लोर मिल से आटे का नमूना लिया। स्मार्ट बाजार शॉपिंग मॉल से रिफाइंड, सोयाबीन तेल, पास्ता, ब्रांडेड बिस्किट, खुली अरहर दाल, ब्रांडेड रिफाइंड, पामोलिन ऑयल, ब्रांडेड हल्दी पाउडर और ब्रांडेड प्रोसेस्ड चीज के नमूने लिए। जलेसर रोड स्थित गोपाल डेयरी से दही और पीके प्रोविजन स्टोर से लाल मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए। मधुगढ़ी स्थित निजाम होटल से चिकन करी का नमूना लिया गया।






सिकंदराराऊ व सासनी में भी जांच
सासनी में राधे स्वीटस से खोवा, विजयगढ़ रोड स्थित डेयरी से पनीर के नमूने लिए। पुरदिलनगर नगर स्थित सैनिक कैंटीन से ब्रांडेड धनिया पाउडर और साबुत धनिया का नमूना लिया। गांधीगंज स्थित वीरेंद्र गुप्ता की दुकान से वनस्पति का नमूना लिया। सिकंदराराऊ में जय स्वीट से बालूशाही का भी नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें