कोतवाली क्षेत्र के गांव बसई काजी में मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार 62 वर्षीय नीरज कुमार शर्मा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। नीरज पुत्र दिनेश चंद शर्मा देर रात बाइक से गांव वापस जा रहे थे।
जैसे ही वह गांव के निकट पहुंचे, वैसे ही उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि परिवार की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। संवाद