दो युवक नकली पिस्तौल दिखाकर रौब दिखा रहे थे। पुलिस की गाड़ी आता देख दोनों ने पिस्तौल को नाले में फेंक दिया। इस पर पुलिस कर्मियों ने दोनों युवकों से नाले से पिस्तौल को निकलवा लिया और दोनों को अपने साथ कोतवाली ले आई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुरसान-सादाबाद मार्ग स्थित शराब ठेके के पास दो युवक नकली पिस्तौल दिखाकर रौब दिखा रहे थे। पुलिस को आता देख युवकों ने पुस्तौल को नाले में फेंक दी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस को बताया है कि बताया कि दोनों युवक नकली पिस्तौल दिखाकर रौब दिखा रहे थे। जब पुलिस ने युवकों से पूछताछ की तो वह आनाकानी करने लगे। पुलिस की गाड़ी आता देख दोनों ने पिस्तौल को नाले में फेंक दिया।
इस पर पुलिस कर्मियों ने दोनों युवकों से नाले से पिस्तौल को निकलवा लिया और दोनों को अपने साथ कोतवाली ले आई। जहां उनसे पूछताछ की गई। थाना पुलिस ने बताया है कि पूछताछ के बाद दोनों युवकों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।