फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलाें से हुआ जुलूस-ए-मुहम्मदी का स्वागत

Fri, 01 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
 ईद मिलादुन्नवी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया। जुमा की नमाज के बाद जुलूस का आगाज हुआ। जगह-जगह जुलूस का फूलों से स्वागत किया गया। नारा-ए-तकवी के नारे लगाए गए। फल और मिठाई बांटी गई। जलसे में तकरीर की गईं।
विज्ञापन



जुमा की नमाज के बाद जामा मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी शुरू हुआ। जुलूस के आगे-आगे ऊंट और घोड़ों का काफिला चल रहा था। अरबी वेशभूषा में बच्चे और बड़े लोगों का आकर्षण बने हुए थे। हाथों में इस्लामी परचम और तिरंगा भी लिए हुए थे। जुलूस का आयोजन सीरत कमेटी की ओर से किया गया था। बाजार और मोहल्लों को इस्लामी झंडों से सजाया गया था।


जुलूस में शामिल था बाइक सवारों का काफिला
जुलूस के आगे-आगे बाइक सवार युवकों का जत्था चल रहा था। बाइकों को हरे झंडों से सजाया गया था। इसके पीछे घोड़ों और ऊंटों का काफिला था। बीच में हजारों की संख्या में अकीदतमंद चल रहे थे।
विज्ञापन



 पालिका पर हुआ भव्य स्वागत
 पालिका कार्यालय के बाहर जीटी रोड पर चेयरमैन पति इकराम कुरेशी ने फूलों से जुलूस का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में बबलू अंसारी, बारिश कुरेशी, सगीर अहमद सभासद आदि उपस्थित थे।


जमकर लहराया तिरंगा
जुलूस में तिरेगे की शान देखते ही बन रही थी। तिरंगा हाथ में लिये हिन्दू और मुसलमान दोंनों हिन्दुस्तान की पहचान के नारे लगा रहा थे। जुलूस का सब्जी मंडी तिराहे पर शेख नवीतुल अब्बासी समुदाय ने बिरियानी से जुलूस का स्वागत किया। मौहल्ला नौरंगाबाद में हाजी उमर मौहम्मद की तरफ से जुलूस का मिष्ठान से स्वागत किया गया।


जुलूस में यह रहे मौजूद
अब्दुल बशीर कुरैशी, शहजाद कुरैशी, डॉ. लल्लन अंसारी, शरीफ आड़ती, ताहिर अली, उवेश कुरैशी, मेहरबान कुरैशी, जाहिद कुरैशी, सरताज अली, रईश कुरैशी, अतीक अहमद साबरी, शमीअख्तर, राजू अंसारी, मेहराज कुरैशी, हबीव कुरैशी, फकीर मौहम्म्द अब्बासी, इकबाल कुरैशी, आबिद कुरैशी, नबाव विलरामी, सददाम हुसैन, अजीज खां, सलीम, इस्लाम सैफी आदि थे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें