फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : माध्यमिक विद्यालयों की बनेगी वेबसाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब एक कंप्यूटर पर एक क्लिक पर माध्यमिक विद्यालयों की पूरी कुंडली खुलकर सामने आ जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पहल शुरू कर दी है। अब इन कॉलेजों की वेबसाइट तैयार कराई जाएगी। इस संबंध में शासन से आए पत्र के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने वेबसाइट बनाने के निर्देश दिए हैं।
जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 356 विद्यालय हैं, जिनमें 278 विद्यालय मान्यता प्राप्त हैं। 55 सहायता प्राप्त विद्यालय हैं। इनके अलावा 18 राजकीय हाईस्कूल, एक राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, एक राजकीय इंटर कॉलेज और तीन पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज हैं। विद्यालयों में कितने विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी हैं। विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए क्या-क्या सुविधाएं हैं। खेल मैदान हैं तो कितने क्षेत्रफल में हैं। लाइब्रेरी हैं तो उनमें कितनी किताबें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को घर से लाने और ले जाने के लिए परिवहन की कैसी सुविधा है। इन बिंदुओं के बारे में सभी जानकारी विद्यालय की वेबसाइट पर प्रधानाचार्यों को अपलोड करानी है। इसके लिए विभाग से विद्यालयों को अपनी वेबसाइट बनाने के आदेश मिल चुके हैं। डीआईओएस ऋतु गोयल ने बताया कि वेबसाइट के बारे में शासन से जानकारी मांगी गई थी। विद्यालयों को वेबसाइट बनवाने के लिए दे आदेश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें