फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक विमोचन से हुआ वेबिनार का समापन

विज्ञापन
शैक्षिक उन्नयन वेबिनार कार्यक्रम के दौरान पुस्तक विमोचन करते जिला विद्यालय निरीक्षक व अन्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन के निकट के गांव देवी नगर स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। अंतिम दिन बृहस्पतिवार को शैक्षिक उन्नयन के संबंध में पुस्तक का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उपशिक्षा निदेशक और डायट प्राचार्य डॉ. रिचा गुप्ता थी और विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डीएस कॉलेज अलीगढ़ डॉ. सुरेंद्रपाल सिंह थे। अतिथियों ने वेबिनार में हिस्सा लेने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार दिए गए। युवा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया एवं संरक्षक सत्यपाल सिंह सेंगर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण अशोक चौधरी, एआरपी रमेश चौधरी, हरवीर सिंह, सोमेश प्रभाकर, सुशील कुमार, तरुण विजय सेंगर, मानवेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य रामबाबू सिंह, योगेंद्र सिंह, अश्विनी शर्मा, मनोज चौहान, जयप्रकाश सेंगर, सुमन कुमारी, ज्योति सिसौदिया, कौशल कुमारी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें