फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धरना देकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
सिकंदराराऊ एसडीएम को ज्ञापन देते बेरोजगार अभ्यर्थी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सरकारी विभागों में समूह ख एवं ग के पदों पर संविदा पर नियुक्ति और विनियमितीकरण नियमावली 2020 के प्रस्ताव को मंजूर नहीं करने को लेकर बेरोजगार अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को धरना दिया। एसडीएम विजय कुमार शर्मा को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि सरकारी विभागों समूह ख एवं ग के पदों पर संविदा पर नियुक्ति एवं विनियमितीकरण नियमावली 2020 पूर्व में गतिमान भर्तियों पर भी लागू होगी। पिछले चार वर्षों से भी अधिक समय से अनेक भर्तियों के परिणाम लंबित हैं। उनके परिणाम आने के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। उनके परिणाम आ भी जाते हैं तो उसके बाद भी संविदा पर नियुक्ति और संविदा आधारित मानदेय प्रतियोगी अभ्यर्थी की उन तमाम आशाओं पर कलंक साबित होगा, जो उसने संजो रखी हैं। इसी तरह नैतिकता, देशभक्ति, कर्तव्य परायणता जैसे मुद्दों की जांच के लिए यह नियमावली प्रस्तावित है। विभागीय स्तर पर नैतिकता, कर्तव्य परायणता जांचने की पहले से ही कई नियम विद्यमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में नए नियम प्रतिभागी अभ्यर्थियों के लिए विष का काम करेंगे। बेरोजगारों ने कहा कि भर्ती परीक्षा का उद्देश्य ही योग्य का चयन होता है। ऐसे में एक बार योग्य चयनित व्यक्ति को पांच वर्ष तक बार-बार योग्यता सिद्ध करनी होगी और उसके बाद उसे स्थायी कर दिया जाएगा, लेकिन इसकी क्या गारंटी होगी कि पांच वर्ष अवधि के बाद वह योग्य बना रहेगा। ज्ञापन देने वालों में मुरारीलाल बघेल, पुष्पेंद्र सिंह जाटव, हेमंत सक्सेना, आशीष कुमार शर्मा, प्रदीप यादव, अशोक यदुवंशी, गोपाल यादव, जितेंद्र पाल, महेंद्र सिंह, कुलदीप, रतन, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, गौरव यादव, विवेक यादव, सौरभ जाटव, कुमारी मिथलेश, प्रिया जैन, भावना पाठक, हिमांशु कुमार, अभिषेक गौतम आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें