विश्व जल दिवस पर पानी के संरक्षण की शपथ ग्रहण करते स्कूली बच्चे।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
गांव कचौरा के संविलियन स्कूल में सोमवार को विश्व जल दिवस पर बच्चों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। प्रधानाध्यापक राम खिलाड़ी यादव ने बच्चों को जल के महत्व के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि जल के बिना हमारा जीवन असंभव है। हम अक्सर जल की बर्बादी करते हैं। यह हमारी बहुत बड़ी भूल है। जिस तरह से हम जल का दोहन कर रहे हैं एक दिन ऐसा आएगा कि हम पेयजल के लिए तरस जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हमें जल को बचाने के लिए हर संभव कोशिश होनी चाहिए। बारिश के पानी को किसी भी तरह जमीन में भेजना होगा। इससे जमीन के जलस्तर में वृद्धि होगी और भविष्य के लिए जल का संचय होगा। इस अवसर पर बच्चों ने खुद पानी बर्बाद न करने और दूसरों को भी न करने देने की शपथ ली। कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार सागर, बीनेश कुमार पाराशर, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, रविंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, प्रियंका, गीता वर्मा, आशा राठौर, किरन देवी, मुन्नी देवी, गुड्डी देवी आदि थीं।