फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ओवरब्रिज के नीचे जलभराव, पार्किंग के लिए भटक रहे लोग

Thu, 11 Sep 2025 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर के ओवरब्रिज के नीचे व्याप्त जलभराव व गंदगी, जहां बनाई जा सकती है स्थाई पार्किंगं। - फोटो : samvad
विज्ञापन
एक तरफ शहर में पार्किंग के लिए बेहतर जगह की मांग जोर पड़ रही है तो दूसरी तरफ शहर के बीचोबीच तालाब चौराहा ओवरब्रिज के नीचे की खाली जगह जलभराव व गंदगी से बेकार पड़ी है। व्यापारियों की मांग है कि पार्किंग बनाकर इस जगह का सदुपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन

शहर में पार्किंग बनाने की मांग लगातार चल रही है। अब खुद व्यापारी और उद्यमी ही पार्किंग बनाए जाने के लिए सुझाव दे रहे हैं। उनकी मांग है कि शहर के तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे की जगह में स्थायी पार्किंग बनाई जानी चाहिए, जिससे इस जगह का सदुपयोग तो होगा ही, साथ ही दूर-दराज से आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए एक उचित स्थान भी मिलेगा।
शहर में जाम की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान में ओवरब्रिज के नीचे की जगह पर जलभराव है। यहां गंदगी व जलभराव में मच्छर पनप रहे हैं, जो आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन



शहर में यातायात को व्यवस्थित करना बेहद आवश्यक है। इसके लिए हमारी मांग है कि कम से कम शहर के बाजारों के लिए तालाब चौराहा ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग की सुविधा दी जानी चाहिए, ताकि शहर में खरीदारी करने आने वालों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
-विजय वार्ष्णेय, व्यापारी।






बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने के लिए कुछ न कुछ उपाय किए जाने पर प्रशासन को विचार करना चाहिए, जिससे समस्या का निदान हो, लेकिन इस समस्या को गंभीरता से न हीं लिया जा रहा। ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग बनाकर यह समस्या हल की जा सकती है।
विज्ञापन

-नितिन वार्ष्णेय, व्यापारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें