हाथरस रोडवेज बस स्टैंड का भवन।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। गर्मियों में यात्रियों को रोडवेज बस स्टैंड पर पीने के लिए ठंडा पानी मिलेगा। वाटर कूलर लगाने के अलावा बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जा रही हैं। मार्च के अंत तक रोडवेज बस स्टैंड मूलभूत सुविधाओं से लैस होगा। यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
बता दें कि करोड़ों रुपये की लागत से करीब तीन साल पहले शुरू हुआ बस स्टैंड का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में चल रहा है। रोडवेज बस स्टैंड में दुकान, कॉमर्शियल हाल के अलावा अधिकारियों के ऑफिस, बसों के लिए प्लेटफॉर्म आदि बनकर तैयार हो गए हैं। गर्मी नजदीक होने के कारण कार्यदायी संस्था काम को पूरा करने में तेजी से जुटी है। गर्मियों में रोडवेज बस स्टैंड में यात्रियों को ठंड पानी मिलेगा।
इसके अलावा जगह-जगह स्टील की कुर्सियां लगाई जा रही हैं। साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए डस्टबिन आदि की सुविधाओं को पूरा किया जा रहा है। एई दुर्गा प्रसाद का कहना है कि बस स्टैंड पर वाटर कूलर जल्द लगा दिया जाएगा।