फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पानी की टंकी की मोटर खराब, पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मध्य अलीगढ़ रोड पर बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति ठप हो गई, शुक्रवार को भी यह संकट बना रहा। अलीगढ़ रोड पर बनी पानी की टंकी के पंप की मोटर खराब हो जाने से शहर के कई मोहल्लों में जलापूर्ति ठप हो गई। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित चित्रगुप्त नगर में अमृत योजना के अंतरगत पानी की टंकी बनी है। इस टंकी से अलीगढ़ रोड के तमाम मोहल्लों को जलापूर्ति होती है। बृहस्पतिवार को यहां लगी पंप की मोटर खराब होने से आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें आसपास के घरों में लगे सबमर्सिबल पंपों से पानी भरना पड़ा। तमाम लोग पानी की टंकी पर पहुंचे और वहां से पानी लाए। रमनपुर, रमनपुर नई बस्ती, नवलनगर, चित्रगुप्त नगर, साकेत काॅलोनी में पेयजल आपूर्ति ठप रही। नगर पालिका के जलकल विभाग के अवर अभियंता राज कुमार यादव ने बताया कि पंप की मोटर सही कराई जा रही है। शनिवार सुबह तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन




पानी की टंकी बनने के बाद हमने सबमर्सिबल से पानी लेना बंद कर दिया था। पाइपलाइन के पानी से काम चल रहा था, लेकिन अब पानी का संकट हो गया है।
-मुन्नी देवी निवासी चित्रगुप्त नगर।



दो दिन से पानी नहीं आ रहा है, आसपास के घरों से पानी लाना पड़ रहा है। काफी दिक्कत है। अब लग रहा है कि सबमर्सिबल पंप को ठीक कराना जरूरी है।
-दीपा कुमारी निवासी अलीगढ़ रोड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें