फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: कुछ ही देर में पानी की टंकी हुई ध्वस्त, गिरते ही हुई तेज आवाज और उठा धूल का गुबार, देखिए वीडियो में

Mon, 15 Jun 2026 10:48 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कुछ ही सेकंड में पानी की टंकी गिरकर ध्वस्त हो गई। आस-पास धूल उड़ने लगी। लोग वहां खड़े होकर टंकी गिरने की वीडियो मोबाइल में रिकोर्ड करने लगे। 
विज्ञापन
कुछ सेकंड में पानी की टंकी ध्वस्त - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ में गांव कोंकना खुर्द की जर्जर पानी की टंकी को शनिवार देर शाम ध्वस्त करा दिया गया। पानी की टंकी को गिरते हुए देखने वालों की भीड़ लग गई। लोग मोबाइल में वीडियो बनाने लगे। 

विज्ञापन


जल निगम के अधिशासी अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि सहपऊ क्षेत्र में जल निगम ने सन 1990 में छह से अधिक ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी बनवाईं थीं। जो टंकी 30-35 साल से अधिक पुरानी और जर्जर अवस्था में हैं। उनको शासन के निर्देशानुसार ध्वस्त किया जा रहा है, क्योंकि जर्जर टंकियां कभी गिर सकती हैं और दुर्घटना का सबब बन सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वजह से उनको तोड़ने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गांव कोंकना खुर्द की टंकी को तोड़ा गया है। इधर, टंकी टूटने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। टंकी के गिरते समय काफी तेज आवाज हुई और धूल का गुबार उठा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें