फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: आगरा-अलीगढ़ हाईवे से मांगरू और सहपऊ जाने वाला मार्ग होगा चौड़ा, प्रस्ताव मंजूरी के बाद निकलेगा टेंडर

Mon, 15 Jun 2026 09:56 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सड़क के संकरे होने के कारण अक्सर दो बड़े वाहनों के गुजरने पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। बरसात में परेशानी बढ़ जाती है। परियोजना पूरी होने पर सहपऊ क्षेत्र और आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
सड़क मार्ग - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-अलीगढ़ हाईवे से मांगरू होते हुए सहपऊ जाने वाला मार्ग चौड़ा किया जाएगा। लगभग 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण पर 30.50 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। विभाग ने इस प्रस्ताव को अपनी कार्ययोजना में शामिल कर लिया है और अब इसे शासन की स्वीकृति के लिए भेजे जाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


वर्तमान में यह मार्ग संकरा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। सड़क चौड़ी होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा का कहना है कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य को गति दी जाएगी। परियोजना पूरी होने पर सहपऊ क्षेत्र और आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के संकरे होने के कारण अक्सर दो बड़े वाहनों के गुजरने पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। बरसात में परेशानी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें