फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अमृत योजना के पाइपों से रिस रहा पानी

Mon, 03 Jul 2023 12:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 18 के इलाकों में अमृत योजना के तहत बिछाई गई पानी की पाइप लाइन क्षेत्रीय लोगाें के लिए सिरदर्द बन गई है। इस पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति घरों तक नहीं पहुंच पा रही है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी रहती है। क्षेत्र में जल निकासी की भी व्यवस्था नहीं है। इस कारण क्षेत्रीय लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन




वार्ड संख्या 18 में शहर की पॉश कॉलोनियां आती हैं। वार्ड में विनोद विहार कॉलोनी, चमन विहार कॉलोनी, आनंदपुरी, वसुंधरा सहित कई अन्य इलाके शामिल हैं। इन इलाकाें में अमृत योजना के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई। इन क्षेत्रीयवासियों को पानी की आपूर्ति के लिए कनेक्शन दिए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि इन लोगों को पानी की आपूर्ति तो नहीं मिली, लेकिन क्षेत्र में पाइप लाइनाें के लीकेज के कारण जलभराव व गंदगी स्थिति जरूर पैदा हो रही है। गंदगी में होकर इन लोगों को निकलना पड़ता है।



वसुंधरा कॉलोनी में तो नगर पालिका परिषद की ओर से अभी तक पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण बारिश के दिनों में इस कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। क्षेत्र में हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। आनंदपुरी में गायत्री शक्ति पीठ के बाहर लगा हैंडपंप भी लंबे समय से खराब पड़ा है। इस हैंडपंप को सही कराने के लिए कई बार लोगों ने गुहार लगाई है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन





कॉलोनी में कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। इनको सही कराने के लिए कई बार कहा गया है, लेकिन अभी तक हैंडपंप सही नहीं कराए गए हैं।
-पूजा शर्मा

क्षेत्र में अमृत योजना के लिए बिछाई गई पेयजल की पाइप लाइन सिरदर्द बन चुकी है। कई जगह से रिसाव होने के कारण पानी आता ही नहीं है। -पुष्पा चौधरी




क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश के दिनों में जलभराव की विकट स्थिति हो जाती है। कई इलाकों में नगर पालिका प्रशासन ने जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई है।
-सुमन दीक्षित




अमृत योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन में जगह-जगह रिसाव हो रहा है। इस कारण जलभराव व गंदगी बनी रहती है। इसे सही कराने के लिए नगर पालिका परिषद को अवगत करा दिया गया है। खराब हैंडपंपों को सही कराने के लिए भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

-दिनेश कुमार, सभासद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें