फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिजली न आने से कई इलाकों में नहीं पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वॉटरवर्क्स के जलकल विभाग की विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कई इलाकों में पेयजल संकट बना रहा। कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से की जाने वाली विद्युत आपूर्ति बिजली ही निर्भर है। जल कल विभाग को आने वाली लाइन के ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रविवार शाम को शहर के इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। इससे शहर के वॉटरवर्क्स, ऊंट गाड़ी मोहल्ला, सुरंगपुरा रोड, कोठी बेलनशाह, नगला चौबे आदि कई इलाकों में रविवार शाम को पेयजल आपूर्ति बाधित रही। लोगों को अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा।

रविवार शाम को पानी न आने के कारण मोहल्ले के काफी लोग पानी के लिए परेशान रहे। आसपास के घरों में लगी सबमर्सिबल से पानी भरकर लाना पड़ा। ,,,,,सारिका उपाध्याय, निवासी वॉटरवर्क्स, हाथरस।
विज्ञापन




लाइन में पानी न आने से परेशानी का सामना करना पड़ा। घर का पानी भरने के साथ ही पौधों के लिए भी पानी नहीं मिला। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह पानी की आपूर्ति की जाएगी।,,,,,,,,,,मदन कुमार, निवासी नगला चौबे, हाथरस।

रविवार सुबह विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। सुबह तो पेयजल आपूर्ति सुचारू रही, लेकिन शाम तक बिजली सही न होने से शाम की आपूर्ति नहीं हो पाई है। अब बिजली सही हो गई है। सुबह सभी इलाकों को सामान्य रूप से पानी मिलेगा।,,,,,,,,,,,राजकुमार यादव, जेई जलकल, नगर पालिका परिषद, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें