फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तीन डिग्री लुढ़का पारा, फिर भी गर्मी से नहीं मिली राहत

Mon, 03 Jun 2024 04:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मौसम विभाग के अनुसार 3 जून और 4 जून को आंधी और बारिश की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 5 और 6 जून को मौसम साफ रहने की संभावना है। 7 जून को फिर बारिश या आंधी की संभावना है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में मुंह ढक कर जाती किशोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2 जून को आसमान में हल्के बादलों की लुका-छुपी चलती रही। पारा भी तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इसके बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी है। दिन भर उमस भरी गर्मी में लोग अकुला गए।

विज्ञापन


2 जून सुबह आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। सुबह से ही उमस पड़ने लगी। दिनभर हल्के बादल लुका-छुपी का खेल खेलते रहे। 1 जून की तुलना में 2 जून को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 2 जून को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री व 43 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। उमस भरी गर्मी से लोगों को बेचैनी होने लगी। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी बेचैनी के मरीज पहुंचे।

मौसम विभाग के अनुसार 3 जून और 4 जून को आंधी और बारिश की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 5 और 6 जून को मौसम साफ रहने की संभावना है। 7 जून को फिर बारिश या आंधी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें