फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अमृत योजना की पाइप लाइन से पानी का रिसाव, हैंडपंप भी खराब

विज्ञापन
हाथरस : आवास-विकास कॉलोनी में खराब हैंडपंप को दिखाते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। शहर के वार्ड संख्या दो में भी यही स्थिति है। यहां सात इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब हैं। अमृत योजना के पाइपों से भी जगह-जगह पानी का रिसाव हो रहा है। इन पाइपों से पर्याप्त पानी घरों में नहीं पहुंच रहा। इसकी वजह से लोगों के सामने पानी का संकट गया है।
शहर के वार्ड संख्या दो में आवास-विकास कॉलोनी के पांच सेक्टरों के अलावा नगला मियां, अहियापुर, सेल टैक्स वाली गली सहित कई इलाके आते हैं। इन इलाकों में करीब 12 हजार की आबादी रहती है। आबादी के हिसाब से वार्ड में 25 हैंडपंप लगे हुए हैं। इनमें से सात हैंडपंप खराब हैं।
विज्ञापन

आवास-विकास कॉलोनी में अमृत योजना के तहत पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डाल दी गई है। पानी की आपूर्ति भी हो रही है, लेकिन कई स्थानों पर पाइप से पानी का रिसाव हो रहा है। इससे जगह-जगह सड़क भी धंस रही है। लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा।
भीषण गर्मी में हैंडपंप खराब हैं। जब बिजली गुल हो जाती है तो सबमर्सिबल से भी पानी की आपूर्ति नहीं होती। पानी के लिए भटकना पड़ता है।
-रसराज वर्मा
एक तरफ गर्मी का विकराल रूप है। सार्वजनिक स्थलों पर लगे कई हैंडपंप खराब हैं। इस कारण लोगों को पानी के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
-सुनील पौरुष
अमृत योजना के तहत जो पाइप लाइन डाली गई है, वह जगह-जगह से रिस रही है। इस कारण सड़क भी धंस गई है। इससे पानी भी बर्बाद हो रहा है।
-रतेंद्र चौधरी
हमारे वार्ड में आबादी के हिसाब से 25 हैंडपंप लगे हुए हैं। इनमें से चार से पांच हैंडपंप रिबोर होने हैं। कुल सात हैंडपंप खराब हैं। अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डाली गई है, जिससे पानी की आपूर्ति हो रही है। पाइप लाइन से पानी का रिसाव हो रहा है। इस कारण पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

-राधेश्याम रजक, सभासद
जहां-जहां से भी हैंडपंप खराब होने की सूचना मिल रही है, वहां हैंडपंप ठीक कराए जा रहे हैं। नगर पालिका का प्रयास है कि लोगों के सामने पानी की किल्लत न हो।
-सोमप्रकाश, सहायक अभियंता, जल निगम, हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें