फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस की धुलाई पर पानी की बर्बादी

Thu, 28 Apr 2016 11:12 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जैन मुनि तन्मय सागर महाराज को नमन करती महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। आचार्य विद्यासागर महाराज के परम शिष्य जैन मुनि तन्मय सागर जी महाराज ने कहा कि भारत में गायों का कटान बडे़ पैमाने पर हो रहा है। भारत में पानी की कभी भी समस्या पैदा नहीं हो सकती, लेकिन जो मांस निर्यात किया जा रहा है, उसे धोने में हजारों लीटर पानी बहाया जा रहा है। 
विज्ञापन


हलवाई खाना स्थित छोटा जैन मंदिर में आयोजित  प्रवचन में तन्मय सागर ने कहा कि भारतीय संस्कृति का इतिहास है कि सत्य-अहिंसा ही यहां की पहचान है। यहां पर सोना-चांदी की खान नहीं, यहां पर पशुओं का संरक्षण किया गया है। गौशालाओं का निर्माण हुआ है। आज भारत देश में विदेशी मुद्रा की चाहत में पशुओं पर अत्याचार हो रहा है। भारत में 36 हजार बूचड़ खाने चल रहे हैं, जिनमें निरंतर मवेशियों को काटा जा रहा है। मांस सफाई करने में पानी का व्यय इतनी मात्रा में हो रहा है, जिससे पूरा भारत ही नहीं, बल्कि 10 भारत पानी का उपयोग कर सकते हैं। आज भारत में गाय की हत्या की जा रही है। भारत में मात्र 14 लाख गाय बची हैं। जिस गाय को गोमाता कहते हैं। जिसकी पूंछ में 33 करोड़ देवताओं का निवास हिंदू संस्कृति मानती है, उसी गाय की निर्मम हत्या की जा रही है। 
उन्होंने कहा कि वो भगवान शंकर की नांदिया, जिसकी पूजा हिंदू संस्कृति में की जाती है, उसे आज काटा जा रहा है। भारत को सोने की चिड़िया पशु धन से ही कहा जाता था। इससे पूर्व बरहन आगरा, वीरनगर सहित अन्य स्थानों से आए समाज के लोगों ने भक्ति गीत गाकर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। 
विज्ञापन

इस मौके पर लालता प्रसाद जैन, जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन, राकेश जैन, राजेश जैन, महामंत्री संजीव जैन भूरा, कोषाध्यक्ष कमलेश जैन, मंत्री सुधीर जैन, धन्यकुमार सोगानी, डॉ. मोहनलाल जैन, राहुल जैन, पुलकित जैन, जीतू जैन, जेकी जैन, विनीत जैन, संदीप जैन, मनीष जैन, मोनू जैन, जिनेंद्र जैन, अमित जैन, अभिषेक जैन, रिंकू जैन, धीरज जैन, डिंपल जैन, तनु जैन, पंकज जैन, अनिल जैन गुड्डू, सुनीत जैन, निखिल जैन, अतुल जैन, अखिलेष जैन, नितिन जैन, विजय जैन, सौरभ जैन अजमेरा, कैलाश चंद्र जैन सूत वाले, पंकज जैन आदि थे।

आज सासनी में होंगे प्रवचन 
हाथरस। जैन मुनि तन्मय सागर महाराज 29 अप्रैल को सुबह सवा पांच बजे सासनी के लिए मंगल विहार करेंगे और सुबह आठ बजे सासनी के जैन मंदिर में प्रवचन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें