फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे ठप रहा ट्रैफिक जाम से जूझा शहर

Sun, 23 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
रूट डायवर्ट होने से एनएच 93 पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस के बाईपास पर रविवार को विद्युत विभाग की ट्रांसमिशन टीम द्वारा टॉवर्स पर गोकुल से मीतई लाइन को खींचने का काम किया गया। इस वजह से छह घंटे तक बाईपास पर ट्रैफिक ठप रहा। इस वजह से शहर के अंदर होकर निकाले गए वाहनों से शहर दिनभर जाम के हालातों से जूझता रहा। तालाब चौराहे पर लगे जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। 
विज्ञापन


हाथरस को दिवाली तक बेहतर आपूर्ति दिए जाने के लिए गोकुल से हाथरस को विद्युत आपूर्ति देने के लिए तीसरा सोर्स तैयार किया जा रहा है। रविवार को एनएच के बाईपास पर टॉवर नंबर 10 व 11 के मध्य ट्रांसमिशन लाइन खींचने का काम किया गया।

इस वजह से सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बाईपास का ट्रेफिक डायवर्ट कर दिया गया। बाईपास पर नगला भुस व नगला उम्मेद के निकट वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।
विज्ञापन


इस वजह से बाईपास से गुजरने वाले वाहनों का लोड एनएच के मुख्य रास्ते पर आ गया। चूंकि मुख्य रास्ता शहर के अंदर से होकर जाता था, इसलिए वाहनों की संख्या बढ़ जाने की वजह से शहर जाम हो गया। पूरे दिन शहर के लोग तालाब चौराहा, घंटाघर चौराहा आदि स्थानों पर जाम का झाम झेलते रहे। वाहनों की काफी लंबी कतारें लगी रहीं।

पुलिस व एनएचएआई के अधिकारियों ने भी बाईपास को बंद रखने में सहयोग दिया। इधर, एसई सहित अन्य विद्युत अधिकारियों ने विद्युत कार्य का जायजा लिया। एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 39 किमी लाइन बनकर तैयार हो गई है। गोकुल के निकट दो किमी तार खिंचना शेष रह गया है। अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो दिवाली से पहले ही तीसरे सोर्स से बिजली मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें