फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिले में आज भारी वर्षा व वज्रपात की चेतावनी

Sat, 08 Aug 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
भारत मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ से 12 अगस्त के दौरान जिले में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। विशेष रूप से आठ अगस्त को जिले में भारी वर्षा (28.0 मिमी) की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग के जिला समन्वयक लेखराज ने बताया कि आगामी दिनों में जिले का अधिकतम तापमान 32.0 से 35.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 27.0 से 28.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।
आठ अगस्त को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा। नौ अगस्त को अधिकतम तापमान 35.0 और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 10 अगस्त को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज होगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार 11 अगस्त को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस तथा 12 अगस्त को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उन्होंने किसानों को खेतों में जल निकासी के समुचित प्रबंध करने और आसमान साफ होने तक फसलों में सिंचाई, उर्वरक व कीटनाशकों का छिड़काव स्थगित रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें