फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस में पांच दिन भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Fri, 04 Sep 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा पूर्वानुमान के अनुसार जिले में चार से आठ सितंबर के बीच मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने वज्रपात (बिजली गिरने) और आंधी-तूफान को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

जिला आपदा समन्वयक लेखराज के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 29.0 से 33.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा 2 से 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। वातावरण में नमी (सापेक्षिक आर्द्रता) अधिकतम 96 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। धान की फसल में यूरिया की दूसरी व अंतिम टॉप ड्रेसिंग (60-65 किग्रा/हेक्टेयर) रोपाई के 55-60 दिन बाद ही करें और ध्यान रखें कि खेत में 2-3 सेमी से अधिक पानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें