फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने पर गोदाम सीज

Thu, 22 Jun 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
पॉलिथीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसडीएम सदर अमिताभ यादव के नेतृत्व में गुरुवार की देर शाम शहर के हलवाई खाना, बजरिया, घंटाघर, लोहट बाजार आदि स्थानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री की रोकथाम के लिए छापेमारी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने के कारण एक फर्म का गोदाम सीज कर  दिया गया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने गंदगी की समस्या से निजात के लिए 18 माइग्रेन से अधिक की पॉलिथीन को प्रतिबंधित कर रखा है। जागरूकता के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर अभियान चलाया जाता रहता है। इसके बावजूद पॉलिथीन विक्रेताओं पर इसका कोई प्रभाव नहीं हो रहा है। शहर में इस प्रतिबंधित पॉलिथीन को बंद कराने के लिए डीएम अमित कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर अमिताभ यादव ने अपनी टीम के साथ शहर में छापेमारी की।

एसडीएम ने बताया कि छापेमारी के दौरान हलवाई खाना बजरिया में श्रीराम प्लास्टिक नाम की फर्म के गोदाम पर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक थैली पकड़ी गई, जिसके बाद गोदाम को सीज कर दिया गया। अन्य कई दुकानों पर भी प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


इन सभी के खिलाफ भी विधिवत रूप से कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। इस छापेमारी से बाजार में हड़कंप मच गया।  इस कारोबार से जुडे़ कुछ लोगों ने अपनी दुकान की पॉलिथीन को छिपा दिया, जबकि शाम का वक्त होने के कारण कुछ कारोबारी अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। टीम में तहसीलदार कमलेश  गोयल, नायब तहसीलदार मनोज वार्ष्णेय एवं एसएसआई गजराज सिंह, पुलिस फोर्स के साथ  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें