प्रेमपाल सिंह का गांव में मकान बनवा रहे हैं। रात को वह निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। आरोप है कि गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे गए। प्रेमपाल को बंधक बना लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने दीवार को तोड़ दिया।
सासनी स्थित नगला वीरी सहाय में परिवार के सदस्यों पर बंधक बनाकर मकान की दीवार तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया है।
विज्ञापन
प्रेमपाल सिंह का गांव में मकान बनवा रहे हैं। 27 जुलाई को रात को वह निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। आरोप है कि इस गांव निवासी परिवार के सदस्य मेहताब सिंह, दिनेश, रजनीश, भूपेश, करनवीर, नाहर सिंह देवेंद्र लाठी-डंडे लेकर पहुंचे गए। प्रेमपाल को बंधक बना लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों ने दीवार को तोड़ दिया। पीड़ित ने सुबह मामले की शिकायत पुलिस से की है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर पीड़ित का विवाद परिवार के सदस्यों से काफी समय से चल रहा है। 26 जून को भी मामले की शिकायत की गई थी।