फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में दीवार काटकर की लाखों की मशीनरी चोरी

Wed, 07 Dec 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
फैक्ट्री के बाद चोरी की घटना की छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में गांव रुहेरी के पास अलीगढ़ रोड पर एक पेंट की फैक्ट्री में बीती रात चोरों ने दीवार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने जनरेटर के दो बडे़ ऑल्टीनेटर खोलकर चोरी कर लिए। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना के बारे में पेंट फैक्ट्री की मालिक वंदना वार्ष्णेय पत्नी हरीश वार्ष्णेय निवासी गली मालिन हाथरस ने कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि विगत पांच छह दिसंबर की रात को अज्ञात चोरों द्वारा उसकी रंग की फैक्ट्री में दीवार काटकर नकब लगाया गया।

चोरों ने इस दौरान फैक्ट्री में लगे जनरेटरों के दो ऑल्टीनेटर खोल लिए और उन्हें चोरी कर ले गए। फैक्ट्री में करन सिंह निवारी रुहेरी चौकीदार के रूप में काम कर रहा है। वह घटना के दिन भी अपनी ड्यूटी पर था। कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी निरीक्षक रजनेश तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर छानबीन की गई है। शीघ्र ही चोरों का पता लगाकर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे। हालांकि अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर में बीती रात चोरों ने एक बंद मकान के ताले चटका दिए। चोरों ने घर में घुसकर वहां रखी अलमारियों के लॉक तोड़कर जेवरात चोरी कर लिये। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। 

सदर कोतवाली हाथरस पुलिस को पीड़ित राजू पुत्र श्रीगोपाल निवासी नवीपुर ने अपनी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव नगरिया चैन गया था। इस दौरान चोरों ने मौका तलाश कर घर पर लगे ताले को चटका दिया।

इसके बाद चोरों ने घर में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर रखे सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। सुबह जब घर के दरवाजे के ताले टूटे देखे तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना गोपाल के परिजनों को दी। घर आने पर पता चला कि घर में रखे सोने-चांदी के सभी जेवरात चोर पार कर ले गए थे। शहर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी ने बताया कि मामले की सूचना मिल गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही चोरों को पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें