संविधान रचयिता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस जिले में बसपा, भाजपा के अलावा अंबेडकर अनुयायियों द्वारा सादगी से मनाया गया। सभी ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
लेबर कॉलोनी पार्क में बसपा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूपी विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति रामवीर उपाध्याय ने बाबा साहब के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। यहां रामवीर उपाध्याय ने कहा कि देश में बाबा साहब नहीं जन्मे होते तो किसी कीमत पर गरीब, शोषित और मजदूर लोगों का उत्थान एवं कल्याण संभव नहीं था।
अध्यक्षता बसपा प्रत्याशी ब्रजमोहन राही और संचालन महेश बाबू कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर दिनेश देशमुख, संजीव काका, दिनेश चंद्रा, डीपी सिंह, बनी सिंह जाटव, वीरेंद्र सिंह आजाद, वीरेंद्र सिंह जाटव, अमित कुमार, वीरपाल, रमेश चंद्र, दिनेश, श्यामसुंदर, देवेंद्र, प्रेमचंद्र बघेल, बनवारीलाल सोनी, आरसी गोला, प्रदीप वाल्मीकि, भोला सिंह, अतर सिंह, मेघ सिंह, शिवकुमार प्रधान, महेंद्र सिंह कुशवाहा, कपिल मोहन गौड़, विकास कुमार आदि शामिल थे।
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस सदर विधायक गेंदालाल चौधरी के नगला अलगर्जी रोड स्थित आवास पर प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। अंबेडकर अनुयायियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जाटव समाज का चिंतन ‘क्या खोया-क्या पाया’ विषय पर मंथन भी हुआ। विधायक गेंदालाल ने कहा कि सहनशीलता की सीमा समाप्त हो गई है।
डॉ. चंद्रभान भारत, भगवान सिंह भारती, पंकज चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन राजकपूर ने किया। इस मौके पर नाहर सिंह, रामकिशोर बौद्ध, ओमप्रकाश, भगवान सिंह प्रधान, डोरी लाल गौतम, रमेश चंद्र गौतम, रामप्रकाश सागर, रमेश द्रोही, मनीष कुमार, निरोत्तम सिंह, रामप्रकाश सागर, अखिलेश, दलवीर गौतम, वीरी सिंह, मुकेश कुमार, रामजीत सिंह, राजकुमार, नंदन, रवि कुमार, गोपाल, अरविंद, मनोज, मदन गोपाल सहित काफी लोग शामिल थे।
बेलनशाह कोठी स्थित माहौर धर्मशाला में बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर चेयरमैन प्रतिनिधि और भाजपा नेता वासुदेव माहौर ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब किसी एक जाति-धर्म के नहीं थे। बाबा साहब ने पूरे राष्ट्र के लिए काम किया था। इस मौके पर विनोद चौधरी, राजू, राजकुमार, नंदकुमार निमेश, अशोक गोला, अमित भौतिका, मुबीन अहमद खान, दीपक कुमार, राकेश अनाड़ी, अशोक, दीपक कुमार, विवेक गुप्ता आदि मौजूद थे।
सादाबाद। भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर का 61 वां परिनिर्वाण दिवस बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में हाथरस रोड स्थित रामवती भवन प्रांगण में मनाया गया। इस मौके पर पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं लोक लेखा समिति के सभापति रामवीर उपाध्याय, जिपं अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख, जिपं सदस्य रामेश्वर उपाध्याय एवं बसपा नेता सत्येंद्र शर्मा आदि ने बाबा साहब के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मुख्य अतिथि रामवीर उपाध्याय ने कहा कि बाबा साहब की बदौलत आज देश में दलित समाज के लोग चपरासी से लेकर देश के प्रमुख संवैधानिक पदों पर आसीन है। उनके सपनों को साकार करने का काम मान्यवर कांशीराम व बहन मायावती ने किया है। वहीं सपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि सपा के शासन में लूट, हत्या, बलात्कार, जमीनों पर कब्जे होना आम बात है और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्हाेंने हाथरस के विधायक गेंदालाल चौधरी के बारे में कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान विधायक गेंदालाल ने सपा विधायक से सांठ-गांठ कर अपने पुत्र जिला पंचायत सदस्य के वोट को नोटों के चक्कर में बेच दिया। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां बहनजी पर पैसा लेकर टिकट देने का आरोप लगाती हैं, लेकिन बहनजी ने एक मजदूर के बेटे बृजमोहन राही को हाथरस विधानसभा से टिकट देकर विरोधियों के मुंह पर तमाचा मारा है। मैं और मेरा परिवार आजीवन बहिनजी के साथ हैं, विरोधी चाहें जितनी अफवाहें उड़ा लें।
कार्यक्रम को जिपं अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख, सत्येंद्र शर्मा, गिरीश पचौरी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान दामोदर सिंह ने किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह कुशवाह, जाकिर खान, सुधीर पचौरी, डीपी सिंह, केसी निराला, आरसी गोला, योगा पंडित, शिवकुमार उपाध्याय, जेपी सागर, करन सिंह, ओंकार वर्मा, ओमप्रकाश, नाहर सिंह सुमन, केके दीक्षित, मुकेश दीक्षित, प्रमोद कुमार, पप्पू, प्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र, मोहन मालती स्वरूप, महेश पिप्पल, इंद्रजीत कुशवाह के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।