फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पशुओं को खिला रही थी चारा, भरभराकर गिरी दीवार, महिला की दबने से मौत

Sat, 25 Feb 2023 03:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में सहपऊ थाने के गांव कोंकना कलां में महिला सुबह पशु बांधने वाले स्थान पर लगी टिनशेड के नीचे पशुओं को चारा डालने के बाद दीवार के सहारे बैठकर बकरी के बच्चे को दूध पिला रही थी। अचानक पक्की दीवार गिर गई, जिसमें महिला दब गई।
विज्ञापन
गिरी हुई दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टिनशेड के नीचे पशुओं को चारा खिला रही थी कि तभी पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार में दबने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


हाथरस में सहपऊ थाने के गांव कोंकना कलां में 32 वर्षीय रूबी देवी पत्नी बाल किशन उर्फ बलुआ शनिवार की सुबह पशु बांधने वाले स्थान पर लगी टिनशेड के नीचे पशुओं को चारा डालने के बाद दीवार के सहारे बैठकर बकरी के बच्चे को दूध पिला रही थी। 

अचानक पक्की दीवार गिर गई, जिसमें महिला दब गई। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और परिजन उसे आगरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे  मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। दीवार गिरने से बकरी का बच्चा और भेंस का बच्चा भी घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें