फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चिनाई करते समय दीवार गिरी, नीचे दबकर राजमिस्त्री की मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 21 Aug 2025 12:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

भीकमपाल के पांच बच्चे हैं। इसमें एक लड़का और चार लड़कियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। उनकी मौत से परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। हादसे से पूरे मोहल्ले तथा परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
मृतक राजमिस्त्री सतीशचंद उर्फ भीकमपाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के पुरदिलनगर कस्बे में 21 अगस्त की सुबह चिनाई करने के दौरान एक दीवार गिरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोहल्ला सोरों गेट निवासी सतीशचंद उर्फ भीकमपाल (45) राजमिस्त्री थे। पुरदिलनगर कस्बे के मोहल्ला गढ़ निवासी इमरान के मकान पर वह काम कर रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह 8:30 बजे चिनाई करते समय दीवार टूट कर बांसों से बनी चाली पर गिरी, जिस पर भीकमपाल खड़े थे। चाली टूटने से भीकमपाल जमीन पर आ गिरे तथा पूरी दीवार उनके ऊपर गिर गई। 
विज्ञापन

विज्ञापन

तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भीकमपाल के पांच बच्चे हैं। इसमें एक लड़का और चार लड़कियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। उनकी मौत से परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। हादसे से पूरे मोहल्ले तथा परिवार में मातम छा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें