फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः चार हजार क्विंटल गेहूं को एफसीआई पहुंचाने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार हजार क्विंटल गेहूं को अब भी एफसीआई पहुंचने का इंतजार है। गोदामों से राशन का गेहूं उठने के बाद जगह होने पर क्रय केंद्रों पर रखे गेहूं को एफसीआई में गेहूं को पहुंचाया जाएगा। इस सप्ताह गेहूं को सुरक्षित पहुंचाने की कवायद में अफसर जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार शासन से गेहूं की खरीद की कोई तिथि नियत नहीं की गई थी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस बार जिले के 53 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की शुरुआत एक अप्रैल से हुई थी। जिले की मंडियों में कोरोना के चलते गल्ला आढ़त बंद रही। इस बार गेहूं के मूल्य में शासन स्तर से पचास रुपये की बढ़ोत्तरी की गई। इस कारण अधिकांश किसानों ने क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचा। उसके बाद तिथि बढ़ गई तो जिले के करीब 16 हजार तीन सौ 18 किसानों ने छह लाख 26 हजार क्विंटल क्रय केंद्रों पर बेचा। वर्तमान में जिले के करीब दस क्रय केंद्रों पर चार हजार क्विंटल गेहूं रखा हुआ है। इस क्विंटल गेहूं को एफसीआई पहुंचाने के लिए जगह खाली होने का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले में डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि करीब चार हजार क्विंटल गेहूं अभी वेयर हाउस में पहुंचना है। राशन के गेहूं का उठान के साथ जगह खाली होने पर गेहूं को रखवाया जाएगा। इस सप्ताह में गेहूं को पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें