फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: पहले सूची में दर्ज था यश, अब दिख रहा अरविंद का नाम, पुराने अभिलेख न मिलने से परेशान मतदाता

Mon, 23 Feb 2026 10:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बूथों पर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नोटिसों की सुनवाई, नाम संशोधन आदि का कार्य किया गया। इसमें पहुंचे मतदाताओं को पुराने दस्तावेज नहीं होने के कारण वोट बनवाने में परेशानी हुई। कई मतदाता शिविरों से मायूस लौट गए तो कई पुराने दस्तावेजों को खंगालने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
डीआरबी इंटर कॉलेज में एसआईआर के शिविर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाता सूची में यश का नाम था, अब वहां अरविंद का नाम दिख रहा है। ऐसे सैकड़ों लोग परेशान हैं, पुराने अभिलेख नहीं मिलने के कारण मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 22 फरवरी को हाथरस में आयोजित विशेष शिविरों में पहुंचे लोगों के सामने ऐसी कई समस्याएं आईं।

विज्ञापन


मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में जिले भर में बूथों पर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नोटिसों की सुनवाई, नाम संशोधन आदि का कार्य किया गया। इसमें पहुंचे मतदाताओं को पुराने दस्तावेज नहीं होने के कारण वोट बनवाने में परेशानी हुई। कई मतदाता शिविरों से मायूस लौट गए तो कई पुराने दस्तावेजों को खंगालने में जुट गए हैं।

जब मैं शिविर में पहुंचीं तो मायके की वर्ष 2003 की मतदाता सूची का विवरण मांगा गया। संबंधित दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण नाम सूची में नहीं जोड़ा जा सका। अब दोबारा से आना पड़ेगा।-गीता, अइयापुर।
पहले पुरदिलनगर में मूंगा-मोती का काम करता था, दो दशकों से कंचन नगर में रह रहा हूं। एसआईआर के नोटिस का जवाब देने पहुंचा तो वर्ष 2003 की मतदाता सूची की प्रति मांगी गई, जो प्रस्तुत नहीं कर सका।-रामवीर, मोहल्ला कंचन नगर।

विज्ञापन

पहले मेरा नाम रुई की मंडी क्षेत्र की मतदाता सूची में भाग संख्या-48 व क्रम संख्या 227 पर दर्ज था, लेकिन अब ऑनलाइन जांच में वहां अरविंद कुमार का नाम प्रदर्शित हो रहा है। सूची में संशोधन की मांग की है।-यश शर्मा, रोशन विहार कॉलोनी।

सरस्वती इंटर कॉलेज में एसआईआर के शिविर में लगी भीड़ - फोटो : संवाद
एसआईआर अभियान एक नजर
  • कुल मतदाता - 9,73,909
  • मैपिंग न होने के कारण जारी हुए नोटिस-1.22 लाख
  • अभियान के तहत नोटिस के बाद हुई सुनवाई- 65 हजार
  • मैपिंग पूर्ण करने वाले मतदाता-35 से 40 हजार
  • 22 फरवरी को एकत्रित किए गए फॉर्म-6 -4200

दिन भर घूमते रहे डीएम, खुद भरवाए फॉर्म-6
विशेष अभियान दिवस को सफल बनाने के लिए डीएम अतुल वत्स खुद दिन भर बूथों पर घूमते रहे। उन्होंने बूथों पर उपस्थित नए मतदाताओं से स्वयं फॉर्म-6 भरवाया और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के महत्व की जानकारी दी। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय दयालपुर, विकासखंड मुरसान स्थित बूथ संख्या 61 का निरीक्षण किया। यहां बीएलओ खुशबू सिंह ने बताया कि 41 फॉर्म-6 ऑनलाइन जमा किए जा चुके हैं। डीएम ने पंजिका का अवलोकन कर अभिलेखों की स्थिति संतोषजनक पाए जाने पर कार्य की सराहना की।

इसके बाद जीएसएएस उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरसान के बूथ संख्या 22, 23 व 24 का निरीक्षण किया गया। संबंधित बीएलओ ने क्रमशः 61, 75 एवं 121 फॉर्म-06 ऑनलाइन भरे जाने की जानकारी दी। बूथ संख्या-24 पर डीएम ने नए मतदाताओं से स्वयं फॉर्म भरवाया और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पात्र नागरिकों का नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में दर्ज कराया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

आठ बीएलओ मिले गैरहाजिर, वेतन रोकने के निर्देश
एसडीएम सादाबाद मनीष चौधरी और बीईओ सुल्तान अहमद ने रविवार को मतदेय स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान भाग संख्या-384 के बीएलओ हीरेंन्द्र सिंह, भाग संख्या-361 के बीएलओ लक्ष्मण सिंह, भाग संख्या-368 के बीएलओ सतीश चंद्र, 369 के बीएलओ दीपक गर्ग, 370 की बीएलओ माधवी रानी, 371 के बीएलओ जितेंद्र मोहन, 372 के बीएलओ अशोक चंद्र शर्मा और भाग संख्या-373 की बीएलओ शिवा शर्मा बूथ से अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने कहा है कि जो भी बीएलओ अनुपस्थित पाए गए हैं उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

सासनी में एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण
एसडीएम नीरज शर्मा ने क्षेत्र के 12 बूथों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने रुहेरी, दयानतपुर, बरसे, केएल जैन इंटर कॉलेज, कन्या इंटर कॉलेज, बिघैपुर में बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ, सुपरवाइजर कार्य करते हुए पाए गए। उन्होंने बूथों पर आए लोगों को जानकारी दी। बताया कि मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। सभी दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद छह मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम ने क्षेत्रीय लोगों से फॉर्म-6 भरने की अपील भी की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें