फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वैध दस्तावेज देकर बन रहे मतदाता, युवाओं में जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में जिले के 1.22 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है। ऐसे मतदाता अब वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा रहे हैं। बड़ी संख्या में नए मतदाता बनने और संशोधन के लिए आवेदन आ रहे हैं। युवाओं में मतदाता बनने का विशेष उत्साह है।
विज्ञापन

अब तक 17,800 लोगों ने नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 जमा किए हैं। 3900 मतदाताओं ने फॉर्म-8 के माध्यम से नाम, पता व अन्य विवरणों में संशोधन के लिए आवेदन किया है। 220 लोगों ने फॉर्म-7 के जरिये अपना नाम मतदाता सूची से हटाने का आवेदन किया है।
जिले की विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में 1.22 लाख मतदाताओं की एसआईआर मैपिंग नहीं हो पाई थी। ऐसे मतदाताओं से 27 फरवरी तक मान्य दस्तावेज आधारित साक्ष्य लिए जा रहे हैं, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में रह सके। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली बिल सहित अन्य वैध दस्तावेज स्वीकार किए जा रहे हैं। जिले की अनंतिम मतदाता सूची में कुल 9 लाख 73 हजार 909 मतदाता दर्ज थे। प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी अब्दुल खालिक का कहना है कि हर मतदाता का नाम सूची में शामिल किया जाएगा। 27 फरवरी तक यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन



मतदाता बनने के लिए युवाओं में जोश
नए मतदाता बनने के लिए निर्वाचन कार्यालय के कंट्रोल रूम में लगातार फोन आ रहे हैं। युवाओं में मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए उत्साह है। प्रशासन की ओर से सभी पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा कर अपने मताधिकार को सुरक्षित करें।
विज्ञापन




एसआईआर एक नजर में

नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 के आवेदन-17,800

संशोधन के लिए आए फॉर्म-8 के आवेदन -3900

नाम हटाने के लिए भरे गए फॉर्म-7 के आवेदन- 220

मैपिंग के बाद सही नहीं मिले मतदाता - 1.22 लाख

अनंतिम मतदाता सूची में मतदाता 9,73,909
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें