फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मतदाताओं को मतदान के लिए भेजें

विज्ञापन
मतदान प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद पीठासीन अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक/स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत होने वाले मतदान को निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण कराने लिए बृहस्पतिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन पी सी बाग्ला इंटर कालेज हाथरस में मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर की अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मतदान के लिए तैनात किए गए 40 पीठासीन अधिकारी, 40 प्रथम मतदान अधिकारी, 40 द्वितीय मतदान अधिकारी और 40 तृतीय मतदान अधिकारियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र द्वारा मतदान से पूर्व, मतदान के समय एवं मतदान होने के उपरांत की जाने कार्यो के बारे में विस्तार पूर्वक जानकरी दी। उन्होंने मतदान अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान से पूर्व सभी प्रत्यासियों के एजेंट की नियुक्ति कर लें, जिससे कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी सुनिश्चित करें कि मतदान केंद्र की दो सौ मीटर परिधि में किसी भी प्रत्याशी की प्रचार सामग्री नहीं लगी होनी चाहिए। मतदान केंद्र में प्रकाश के उचित प्रबंध करने एवं महिला तथा पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग लाइन बनाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक का मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक जनपद के नौ केंद्र तथा 31 बूथ स्टेशनों पर होगा। मतदान कार्मिकों तथा माइक्रो आबजर्रवरों को द्वितीय प्रशिक्षण 28 नवंबर को यही दिया जाएगा।
उन्होंने बताया है कि स्नातक निर्वाचन के लिए सफेद रंग का और शिक्षक निर्वाचन के लिए गुलाबी रंग के मतपत्रों का प्रयोग होगा। स्नातक निर्वाचन के लिए मतदाता के बाए हाथ की तर्जनी उंगली पर एवं शिक्षक निर्वाचन के लिये मतदाता के बाएं हाथ की मध्यमा उंगली पर अमिट स्याही का निशान लगाया जाएगा। उन्होंने मतदान केंद्रों पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान केंद्र पर जो भी मतदाता आते हैं, उनका थर्मल स्क्रीनिंग करने के पश्चात ही मतदान के लिए भेजें।
विज्ञापन

यदि किसी व्यक्ति का तापमान अधिक पाया जाता है तो उसे यह बता दें कि उसका मतदान सबसे अंत में कराया जाएगा । इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार मिश्र, उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें