फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिजली विभाग को सता रहा हीटिंग लोड बढ़ने का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अब मौसम की करवट के लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है तो वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों के पसीने छूटे हुए हैं। इसकी वजह यह है कि विभागीय अधिकारियों को हीटिंग लोड बढ़ने का डर सता रहा है। सर्दी बढ़ने के कारण बिजली उपकरण ओवरलोड हो रहे हैं। शहर से देहात तक बिजली भी दगा देने लग गया है। इस कारण लोगों को बिजली किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले के 64 बिजलीघरों के 198 फीडरों के जरिए करीब सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दी जाती है। एक तो पहले से शहर, देहात कस्बों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। हर रोज करीब 70-80 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हो रही है। अब सर्दी के बढ़ने के साथ लोग हीटर, ब्लोअर आदि का का प्रयोग करने लगे हैं। अब विभागीय अधिकारियों को कोहरे के साथ ही हीटिंग लोड बढ़ने के साथ लाइनों में फॉल्ट होने का डर सता रहा है। अब बिजली गुल होने की शुरुआत भी हो गई है। विभागीय अधिकारी अब सर्दी को लेकर पर्याप्त बिजली सप्लाई को लेकर मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें