फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: उल्टी-दस्त का वार, अस्पताल पहुंचे 110 बीमार

Tue, 15 Apr 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों का उपचार करतीं स्टाफ नर्स। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गर्मी के साथ उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। बागला जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में इन बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार को बेशक अस्पताल की ओपीडी बंद थी, लेकिन इमरजेंसी में उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित 110 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन




इमरजेंसी में उपचार देने के बाद इन मरीजों को वार्ड में भर्ती किया गया। मौसम बदलने के साथ ही बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। पिछले एक पखवाड़े से उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की तादाद बढ़ी है। बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन डायरिया से पीड़ित करीब 250 मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक इन मरीजों को उपचार के साथ इस मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।



चिकित्सकों का कहना है कि लोगों को धूप में से आकर ठंडे पेय पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। धूप से बचने के लिए सिर को ढंककर निकलना चाहिए। खासकर बच्चों और बुजुर्गाें को धूप और लू से बचाकर रखने की जरूरत है। सीएमएस डाॅ.सूर्यप्रकाश ने बताया कि फिलहाल मौसम परिवर्तन हो रहा है। रात में ठंडक और दिन में तेज धूप रहती है। इस कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खान-पान में एहतियात बरतकर खुद को बीमार होने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें