फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फुलवारी व मनमोहक मूर्तियों से होगा आगंतुकों का स्वागत

Wed, 13 Sep 2023 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मथुरा रोड ​स्थित हतीसा तिराहे पर पार्क में होता सौंदर्यीकरण का कार्य। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आगरा व मथुरा की ओर से शहर में प्रवेश करने वालों का स्वागत सुंदर फुलवारी व मनमोहक मूर्तियां करेंगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से मथुरा से शहर में प्रवेश के मार्ग हतीसा पुल के नीचे की ओर फुलवारियां लगाए जाने का काम शुरू किया जा चुका है। दूसरी ओर आगरा रोड पर नगला भुस पर भी सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन




डीएम अर्चना वर्मा के निर्देशों पर विशेष सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ओर से इसकी शुरुआत कर दी गई है। इसके अंतर्गत मथुरा रोड पर हतीसा पुल के नीचे दोनों ओर सुंदरीकरण का काम शुरू किया जा रहा है। इसमें सीधे तौर पर फुलवारियां लगाई जाएंगी।



दूसरी ओर यहां मनमोहक मूर्तियां भी लगाई जाएंगी। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश निगम ने बताया कि शहर में प्रवेश के तीन स्थानों का चयन इसके लिए किया गया है। इसमें हतीसा पुल के निकट दो जगह व आगरा रोड के नगला भुस पर भी सुंदरीकरण का काम किया जाएगा। इस कवायद से शहर में प्रवेश करने वालों को खूबसूरत अनुभूति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें