फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्टार्टर हुआ खराब, कई इलाकों में गहराया पेयजल संकट

Wed, 13 Sep 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मनपुर ​स्थित पानी की टंकी पर लगे नलकूप का खराब पड़ा स्टार्टर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की मोहल्ला रमनपुर स्थित पेयजल टंकी को भरने वाली मोटर का स्टार्टर खराब होने से शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। इस कारण बूंद-बूंद पानी के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन





बता दें कि शहर में नगर पालिका परिषद की छोटी-बड़ी मिलाकर आधा दर्जन से अधिक पानी की टंकी हैं। इन टंकियों के माध्यम से घर-घर तक सुबह-शाम पानी पहुंचाया जाता है। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित रमनपुर में 12 किली की टंकी है। टंकी भरने वाली कुछ दिन पहले मोटर खराब हो गई थी। जलकल संस्थान के अधिकारियों द्वारा मोटर को तो सही करा लिया।



अब मोटर को चालू करने वाला स्टार्टर खराब हो गया है। जिसके चलते मोटर नहीं चल पा रही। परिणामस्वरूप मोटर नहीं भर पा रही। ऐसे में शहर के नवल नगर, रमनपुर, नगला भूरा रोड, श्रीनगर व नई बस्ती आदि इलाकों में पेयजल संकट की समस्या खड़ी हो गई। लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। आसपास लगे हैंडपंपों से पानी भरकर लोगों को काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन







कई दिनों से नगर पालिका के नलों से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाहर लगे नल से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है।
-योगेश, रमनपुर






नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति का कोई भरोसा नहीं है। कभी आ जाते हैं तो कभी नलों से बूंद-बूंद पानी टपकता है। इस कारण काफी दिक्कतों उठानी पड़ रही है।
-मोनू, रमनपुर






रमनपुर स्थित पानी की टंकी को भरने वाली मोटर कुछ दिन पहले खराब हो गई थी। इसे सही करा लिया गया है। स्टार्टर खराब होने के बारे में जानकारी नहीं है। अगर स्टार्टर खराब हो गया है तो उसे बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन

-सोमप्रकाश, एई, जलकल संस्थान, नगर पालिका परिषद, हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें