संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा विश्व हिंदू परिषद की स्थापना व अखंड भारत दिवस धूमधाम से मनाया गया। हाथरस प्रखंड में नगर अध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय, नगर मंत्री रमेश चंद के नेतृत्व में कई स्थानों आयोजन हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण एवं भारत माता की छवि चित्र पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री कैलाश कूलवाल ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना सभी हिंदू धर्म कार्य, संस्कार एवं संस्कृति को जागरूक करना और धर्मांतरण, लव जिहाद, गो हत्या रोकना, मठ मंदिर की रक्षा और धर्म आचार्यों के सम्मान की रक्षा करने के हुई है। लाखों हिंदुओं के बलिदान के उपरांत अब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ है। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा भारत को अखंड बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रवीण खंडेलवाल जिला सुरक्षा प्रमुख, मनोज वर्मा, सोनू भारती, अनुज वर्मा ,हर्षित गौड़ ,कुलदीप, मुकेश कुमार, देवकी ,पद्म कुमार, दीपक माहौर, जगदीश चंद्र, अनुज पंडित, कमल पंडित, अखिलेश कुमार, किशन भारती, मोनू भारती ,मनीष रावत, रोहित, कन्हैया आदि मौजूद थे।