फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवक ने किया तमंचे पे डिस्को, वीडियो वायरल होते ही पुलिस कर रही तलाश

Sun, 09 Apr 2023 11:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पिस्टल के साथ डांस करने वाला यह युवक, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, वह शहर के एक सट्टा माफिया का पुत्र है। हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि यह वीडियो संज्ञान में आया है। अभी यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किस स्थान का है।
विज्ञापन
तमंचे के साथ डीजे पर युवा - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर लगातार शस्त्र प्रदर्शन के वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब एक और नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें एक युवक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में पिस्टल लगी है। यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


चर्चा है कि पिस्टल के साथ डांस करने वाला यह युवक, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, वह शहर के एक सट्टा माफिया का पुत्र है। हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि यह वीडियो संज्ञान में आया है। अभी यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किस स्थान का है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को हुई एक शादी में स्टेज पर बैठी दुल्हन के द्वारा चार हवाई फायर करने का वीडियो आठ अप्रैल को वायरल हुआ, था जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें