फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ताजपुर में फैला वायरल बुखार, 200 से ज्यादा बीमार

Wed, 01 Oct 2025 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ताजपुर में वायरल बुखार फैला है। ग्राम प्रधान सहित 200 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं। 20 दिन के अंदर चार लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में शिविर लगाकर रोगियों की जांच और दवा वितरण कर रही है। हालांकि 100 से ज्यादा रोगी निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन




गांव ताजपुर के लोगों के अनुसार वायरल बुखार से बीस दिन के अंतराल में अमित कुमार (27), सोनपाल शर्मा (72), बिरमा देवी (70) और मुन्नी देवी (73) की मौत हो चुकी है। ग्राम प्रधान राजेश्वरी तोमर के अनुसार उनके सहित पति धर्मेंद्र तोमर और तीनों बच्चे भी आठ दिन से वायरल बुखार से पीड़ित हैं।



ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में ऐसा कोई घर नहीं है, जिसका कोई न कोई सदस्य वायरल बुखार की चपेट में न हो। सौ से अधिक लोग निजी अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन





जामनका व किनुआ में भी फैला बुखार
गांव जामनका व किनुआं में भी बुखार फैला है। यहां पर भी करीब पचास लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। सीएचसी अधीक्षक के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने इन गांवों में भी शिविर लगाया और 45 बुखार पीड़ितों की जांच कर दवाएं दीं।




-ताजपुर गांव में लगातार शिविर लगाकर रोगियों की जांच कराने के साथ दवा का वितरण किया जा रहा है। गांव में डेंगू लार्वा की भी जांच कराई जा रही है। बुखार से मरने वालों की कोई सूचना हमारे पास नहीं है। -डॉ. कुलदीप राजपुरी, सीएचसी अधीक्षक, चंडौस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें