फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नशे में धुत युवक ने रामलीला के मंच पर लहराया तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव में सुजानपुर में सोमवार रात रामलीला मंचन के दाैरान गांव का ही एक युवक शराब के नशे में धुत होकर स्टेज पर पहुंच गया, जहां उसने हंगामा करते हुए तमंचा लहराना शुरू कर दिया। युवक से तमंचा छीनने के दाैरान सोफा चाैकी इंचार्ज के हाथ में चोट आ गई। हालांकि पुलिस अफसर इससे इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन




सोफा गांव में रामलीला के मंचन के दाैरान नशे में पंकज उर्फ बंटी मंच पर आ गया और वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही मेला अध्यक्ष एवं रामलीला कमेटी के सदस्यों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार करने लगा। मेला अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिसकर्मी माैके पर पहुंचे तो नशे में धुत युवक ने तमंचा लहराना शुरू कर दिया।



किसी तरह सोफा चाैकी इंचार्ज प्रमोद वशिष्ठ ने उससे तमंचा छीनने का प्रयास किया तो छीना झपटी में हाथ में हल्की सी चोट आ गई। हालांकि पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया। पंकज के पास से तमंचे के अलावा दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। सीओ खैर वरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। पंकज पर पहले से ही थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं और न्यायालय में विचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि छीनाझपटी में चाैकी प्रभारी को कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें