फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विपुल को दंगल और जय को संगीत सम्मेलन की जिम्मेदारी

Thu, 03 Sep 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मंदिर श्रीदाऊजी महाराज।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
ब्रज क्षेत्र के प्रांतीय लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के कार्यक्रमों के संयोजकों की घोषणा पर छाया असमंजस बुधवार को खत्म हो गया। अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का संयोजक विपुल गौड़ और संगीत सम्मेलन का संयोजक जय शर्मा को बनाया गया है। जनप्रतिनिधियों से मंथन और लंबी प्रक्रिया के बाद जिला प्रशासन ने मेले के सभी कार्यक्रमों की समय सारिणी और संयोजकों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

सूची के अनुसार पंजाबी दरबार का संयोजन इस बार भी अंकित गौड़ करेंगे और लाफ्टर शो का दायित्व सभासद सुंदरम शर्मा को दिया गया है। इस बार जिला प्रशासन ने मेले को भव्य और आधुनिक रूप देने के लिए कई नए और बड़े कार्यक्रमों को शामिल किया है। बॉलीवुड डांस नाइट, लाफ्टर नाइट इसमें सिंगर मेहा, जय विजय सचान व कुलदीप दुबे शामिल होंगे।
पंजाबी नाइट में कलाकार काका जलवा दिखाएंगे, जबकि इंडियन आइडल नाइट में जतिन, कुलदीप व दिशानी के सुरों का जादू बिखरेगा। मशहूर गजल गायक अल्ताफ राजा भी मेले में अपने सुरों का जलवा दिखाने आएंगे। इन सभी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी प्रशासन ने अपने पास रखी है।
विज्ञापन



15 सितंबर से होगा मेले का आगाज
मेले की अवधि घटाकर 15 दिन किए जाने की अफवाहों पर भी विराम लग गया। इस बार भी मेले का आयोजन 21 दिवसीय होगा। विधिवत शुभारंभ 15 सितंबर को प्रातः स्काउट एवं एनसीसी रैली के साथ होगा और छह अक्तूबर 2026 को संगीत सम्मेलन के साथ मेले का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें