जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर उपचुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पर विनोद उपाध्याय के निर्वाचित होने के बाद अब 1 अगस्त को निर्वाचित अध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण समारोह जिला पंचायत कार्यालय में होगा। जिला प्रशासन की ओर से 1 अगस्त को अध्यक्ष पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इस शपथ ग्रहण को लेकर जिला प्रशासन के साथ साथ रामवीर उपाध्याय खेमे द्वारा भी तैयारी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में मतदान में ओमवती यादव को 12 मत व विनोद उपाध्याय को 13 मत प्राप्त हुए थे। इस मतदान में एक मत से विनोद उपाध्याय ने जीत हासिल की थी। जिला प्रशासन की ओर परिणाम घोषित होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद निर्वाचित प्रत्याशी के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से एक अगस्त को सुबह 11.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। डीएम प्रवीण कुुमार लक्षकार ने बताया कि शपथ ग्रहण के साथ साथ अन्य कार्रवाईयां भी पूरी की जाएगी। शपथ ग्रहण को लेकर सभी जिला पंचायत सदस्यों को सूचना भेजी जा रही है।