फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजामं ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हिजामं के कार्यकर्ता व पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के प्रदेशव्यापी आह्वान पर हिंजामं के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील सदर पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवाने और खुले में व सड़कों को अवरुद्ध कर पढ़ी जाने वाली नमाज को बंद कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि अलीगढ़ में हिंदू विरोधी मानसिकता वाले जिलाधिकारी को बर्खास्त किया जाए। अलीगढ़ में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री तथा अन्य जिलों में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिये जाएं। ज्ञापन में कहा गया कि हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की मांगों को नहीं माना गया तो हिंदू जागरण मंच पूरे प्रदेश में मंदिरों के सामने सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ करेगा एवं मंदिरों पर भी तेज आवाज के ध्वनि विस्तारक लगाकर आरती की जाएगी।
इस अवसर पर मंच के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। पुलिस प्रशासन सभी धर्मों के लोगों को कानून के अंतर्गत ही उनके साथ व्यवहार करे। लंबे समय से पुलिस प्रशासन के द्वारा हिंदू समाज के साथ किया जा रहा भेदभाव बर्दाश्त नहीं होगा। हिंदू समाज हिंजामं के बैनर तले सड़कों पर उतरकर अपने साथ होने वाले भेदभाव का विरोध करेगा। इस मौके पर विभाग संयोजक संजय सिन्हा, जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी, जिला मंत्री रविंद्र रावत, युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष शिवम शर्मा, भूपेंद्र उपाध्याय, अखिलेश गौतम, सुरेश कश्यप, रमन बिहारी शर्मा, अनंत सोलंकी, मनोज कुशवाह, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें