न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें सादाबाद निवासी 28 वर्षीय युवक, 33 वर्षीय युवक निवासी मुरसान व 59 वर्षीय व्यक्ति निवासी खोंड़ा कलापुर शामिल हैं। जिले में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ने से लोगों में दहशत व्याप्त है।