फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पुलिस हिरासत में युवक की मौत की सूचना पाकर ग्रामीणों ने थाने में की तोड़फोड़, पथराव में एक फायरकर्मी घायल  

Thu, 15 Apr 2021 09:38 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत की सूचना पाकर ग्रामीणों ने देर शाम हाथरस के सहपऊ कोतवाली का घेराव कर लिया। भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने थाने में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा काटा। ग्रामीणों के पथराव में एक फायर ब्रिगेडकर्मी घायल हो गया। 
विज्ञापन
हाथरस: ग्रामीणों ने थाने में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत की सूचना पाकर ग्रामीणों ने देर शाम हाथरस के सहपऊ कोतवाली का घेराव कर लिया। भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने थाने में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा काटा। ग्रामीणों के पथराव में एक फायर ब्रिगेडकर्मी घायल हो गया। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, इस युवक को फर्जी मतदान के चलते पुलिस हिरासत में लेकर थाने आई थी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि युवक जीवित है या मर गया। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि ग्रामीण ही उसे थाने से घायल अवस्था में छुड़ा कर ले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें