फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तखत करवाने के लिए छात्रों से हाथापाई, एसडीएम को दिखाया पिटाई का वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों से हाथापाई, एसडीएम को दिखाया पिटाई का वीडियो
विज्ञापन

एनसीसी भर्ती में अपात्र छात्रों को प्रवेश दिए जाने के संबंध में छात्रों ने मंगल दिवस में अधिकारियों से की थी शिकायत
मार्कशीट पर चरित्रहीन लिखे जाने की धमकी की भी शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। बिसावर स्थित एक इंटर कॉलेज के 11 वीं के छात्र बुधवार को फिर से तहसील पर पहुंच गए। यहां इन छात्रों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर विद्यालय प्रशासन पर बाहरी छात्रों को बुलाकर पीटे जाने का आरोप लगाया। छात्रों ने अपनी पिटाई से संबंधित एक वीडियो भी एसडीएम को दिखाई। यह भी बताया कि उनकी मार्कशीट पर चरित्र हीन लिखे जाने की भी धमकी दी गई है। इसे लेकर छात्रों ने प्रदर्शन भी किया।
गौरतलब हो कि इस इंटर कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को लगे तहसील दिवस में शिकायत की थी कि उनके कॉलेज में काफी अनियमितताएं की जा रही हैं। निर्धारित फीस से अधिक फीस ली जा रही है। जो छात्र एनसीसी के लिए पात्र हैं, उनका प्रवेश नहीं किया जा रहा है, जबकि अपात्र छात्रों का पंजीकरण कर एनसीसी में प्रवेश कर दिया गया है। कॉलेज में बैठने के लिए कुर्सी, पंखा, मेज आदि नहीं है। इंटर के छात्रों से 1500 रूपये वसूल किए जा रहे हैं जो कि अवैध हैं। छात्रवृति के नाम पर भी वसूली हो रही है। उनकी कॉलेज में कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

छात्रों ने मांग की थी कि एनसीसी की भर्ती में पैसा लिया गया है, इसलिए इस भर्ती को पुन: कराया जाए। शिकायत करने के बाद जब छात्र बुधवार को कॉलेज में पहुंचे तो आरोप है कि उनसे दस्तखत करवाने के लिए हाथापाई की गई और धमकी दी गई कि मार्कशीट पर चरित्रहीन लिख दिया जाएगा। आरोप है कि उन्हें बाहर लोगों से पिटवाया गया। शिकायती पत्र में एनसीसी की भर्ती को फिर से कराए जाने की मांग की गई। छात्रों ने एसडीएम को पिटाई वाली वीडियो भी दिखाई है। मौजूद छात्रों में सौरव, हरेंद्र, वीरबहादुर, बॉबी, सनी, दीपक, अमित आदि थे।
विज्ञापन

- छात्रों ने कॉलेज में बाहरी युवकों से पिटाई कराए जाने की शिकायत की है। पिटाई का एक वीडियो भी दिखाया है, जिसकी सीडी छात्रों से मांगी गई है। छात्रों ने एनसीसी की भर्ती में अपात्रों को प्रवेश देने की भी शिकायत की है। मामला गंभीर है, इसकी जांच कराई जाएगी।
-ज्योत्स्ना बंधु,एसडीएम, सादाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें