फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 लोगों के दीवार के नीचे दबने की झूठी खबर से प्रशासन हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
5 लोगों के दीवार के नीचे दबने की अफवाह से प्रशासन रहा हलकान
विज्ञापन

झूठी खबर देने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एक फोन की घंटी ने मंगलवार की रात्रि में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ दी। अधिकारियों को सूचना मिली कि सासनी क्षेत्र के गांव देदामई में मकान की दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है।
जब मौके पर तत्काल रेस्क्यू टीम पहुंची तो पता चला कि इस तरह का कोई हादसा हुआ ही नहीं। करीब तीन घंटे तक पुलिस प्रशासनिक अधिकारी इस खबर पर खोजबीन में जुटे रहे। मामले के पूरी तरह से झूठे पाए जाने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अब पुलिस झूठी सूचना देने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

तहसील सासनी क्षेत्र के गांव देदामई के रहने वाले रोहिताश शर्मा ने लखनऊ आपदा प्राधिकरण को रात 3 बजे फोन किया। फोन के माध्यम से उक्त व्यक्ति ने बताया कि गांव में एक दीवार गिर गई है, जिसके नीचे पांच व्यक्ति दब गए है। इसकी सूचना तत्काल लखनऊ से यहां जिला प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की आंखों से नींद उड़ गई। जिला प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू टीम को भेज दिया। गांव के अन्य सूत्रों से उक्त मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास शुरू किया गया। लेकिन, मामला झूठा निकला।
विज्ञापन

अब इस प्रकरण की जांच के लिए तत्काल एसडीएम सासनी को निर्देश दिए गए। एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि एसडीएम ने उक्त प्रकरण की जांच की है तो सामने आया कि उक्त सूचना देने वाला व्यक्ति आजकल हरिद्धार में है। प्रशासन को गुमराह करने के लिए कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि जो भी आवश्यकतानुसार कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें