फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महफिल जमाकर मंदिर में शराब पीते सेवादार का वीडियो वायरल, चारी हो चुके हैं देवालय से कीमती सामान

Mon, 19 Jun 2023 09:24 PM IST
चमन शर्मा रविंद्र कुमार दीक्षित, अमर उजाला, हाथरस

सार

ग्रामीणों ने सेवादार को कुछ महीने पहले ही मानदेय पर रखा है। ग्रामीणों द्वारा जब सेवादार से मंदिर में शराब पीने के लिए मना किया गया, तो सेवादार ने ग्रामीणों से झगड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने सेवादार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
मंदिर में शराब पीता सेवादार व एक अन्य व्यक्ति - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान के गांव जटोई में एक मंदिर पर रह रहे सेवादार का मंदिर परिसर में एक अन्य व्यक्ति के साथ बैठकर शराब पीने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों में इसे लेकर आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने सेवादार को कुछ महीने पहले ही मानदेय पर रखा है। ग्रामीणों द्वारा जब सेवादार से मंदिर में शराब पीने के लिए मना किया गया, तो सेवादार ने ग्रामीणों से झगड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने सेवादार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के निकट यह मंदिर काफी पुराना है। इसके नाम खेत भी है, जिससे लाखों रुपये की आय होती है। इस पैसे से ही इस प्राचीन मंदिर की देखभाल की जाती है और सेवादार को भी हर महीने मानदेय दिया जाता है। मंदिर से कई बार चोर कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें