फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कुत्तों ने किया राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला, हुई मौत

Mon, 19 Jun 2023 08:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में सासनी-इगलास रोड पर सोमवार की सुबह चाणक्य पब्लिक स्कूल के बराबर में आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। आसपास के राहगीर और बजरंग दल के नेता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जब तक घायल मोर को उठाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घायल मोर, जिसकी हो गई मौत् - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुत्तों के मनुष्य पर हमले के बाद, अब राष्ट्रीय पक्षी मोर पर भी हमला हुआ। जब तक मोर को बचाया जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हाथरस में सासनी-इगलास रोड पर सोमवार की सुबह चाणक्य पब्लिक स्कूल के बराबर में आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। आसपास के राहगीर और बजरंग दल के नेता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जब तक घायल मोर को उठाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

 
तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और चिकित्सकों को दी गई। चिकित्सक मौके पर पहुंच गए, लेकिन वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। समाजसेवी एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मोर के शव का अंतिम संस्कार किया। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में मोहित बजरंगी, अंकुर, अनूप बजरंगी, बंटी, विष्णु, डॉ. धर्मवीर, मल्ला पंडित, श्याम बाबू, राजेंद्र शर्मा, नरबीर फुआ, अभिषेक, मुकेश, गोपाल आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें