घटना के बाद से ही फायरिंग करने वाले युवक की पहचान की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
करवा चौथ पर बृहस्पतिवार रात चांद निकलने का समय होने के बाद पटाखों की आवाज के बीच युवक ने पिस्टल से हर्ष फायरिंग की। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
वीडियो कोतवाली हाथरस सदर क्षेत्र में नाई के नगला इलाके के आसपास का बताया जा रहा है। चर्चा है कि खुलेआम फायरिंग करने वाला यह युवक बिल्डिंग मटेरियल के कारोबार से ताल्लुक रखता है। हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना के बाद से ही फायरिंग करने वाले युवक की पहचान की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि सामने आए वीडियो के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।