फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शादी में मारपीट-हंगामे का वीडियो प्रसारित

Sat, 02 May 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गंदे नाले के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में देर रात आई बरात में हुई मारपीट और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बरात में किसी बात पर शादी करा रहे बिचालिये की नोकझोंक हो गई। किसी बराती ने बिचौलिये की कमर में लगी पिस्टल खींच ली और हवा में लहरा दी।
विज्ञापन




मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हंगामा एवं मारपीट करने वाले वाले युवक वहां से भाग गए। इसके बाद ही शादी की अन्य रस्में पूरी हुईं और दुल्हन की विदाई हुई। सीओ अमित पाठक का कहना है कि कन्या अथवा वर पक्ष की ओर से कोतवाली में किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें